छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News थाना मुलमुला क्षेत्र में अवैध देशी शराब बेचने वाले के विरुद्ध अभियान चलाकर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तहत की गई कार्यवाही।  जप्त देशी प्लेन शराब 21.780 लीटर कीमती 12,100/ रुपया 

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी दिलहरण साहू पिता स्वर्गीय रामनाथ साहू उम्र 47 साल निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना मूलमुला क्षेत्र में अवैध रूप से देशी/अंग्रेजी शराब बेचने वालों पर थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। विशेष अभियान के तहत आरोपी दिलहरण साहू पिता स्वर्गीय रामनाथ साहू उम्र 47 साल निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला के द्वारा अवैध रूप से शराब संग्रहण कर बिक्री कर रहा था जिसे मुखबिर की सूचना से घर में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 121 पाव देसी प्लेन शराब जुमला 21.780 लीटर कीमती करीबन ₹12,100/ को गवाहों के समक्ष विधिवत मौके पर जप्त किया गया है। तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एस के शर्मा थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि के आर साहू, महिला प्रआर जमुना तिवारी आरक्षक राजा रात्रे, राजेंद्र राठौर, सुरेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button