छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News  थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब ‍बिक्री करने वाले 01 आरोपी के विरूध्द कार्यवाही।

रिपोर्टर  गौरीशंकर पिपरे दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम हरणसिंघी चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर ‍बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे आरोपी सीताराम मण्डावी पिता जगदीश मण्डावी, उम्र 30 वर्ष, साकिन परसाही, थाना रनचिरई, जिला बालोद छ0ग0 को ग्राम हरणसिंघी चौक के पास पकडा गया, जिनके कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2,560 रू0 तथा एक मोटर सायकल सिटी 110 एक्स क्रमांक सीजी 07 सी0के0 9381 कीमती 40,000 रू0 जुमला कीमती 42560 रू0 को जप्त कर आरोपी सीताराम मण्डावी के विरूध्द अपराध क्रमांक 45/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

  गिरफ्तार आरोपी  
01. सीताराम मण्डावी पिता जगदीश मण्डावी, उम्र 30 वर्ष, साकिन परसाही, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button