छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News भृत्य के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

      जांजगीर-चांपा,   कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगी में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य, आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जानी है। भर्ती से संबंधित दावा आपत्ति 16 जून 2023 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्व. श्री अजय कुर्रे, प्रधान पाठक, शा.पू.मा. वि.कटघरी के पुत्र श्री सिद्वान्त कुर्रे, स्व. श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय प्रधान पाठक ,शा.प्रा.शा.कर्रा नवागढ के पुत्र श्री जयेश कुमार पाण्डेय, स्व. श्री पंचराम यादव सहा.ग्रेड-02 वि.खं.शि.अधि.बलौदा के पुत्र श्री रितेश कुमार यादव, स्व. श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, सहा.ग्रेड-02 वि.खं.शि.अधि.बलौदा की पत्नी श्रीमती रानू पाण्डेय और स्व. श्री तारकेश्वर साहू प्रधान पाठक ,शा.प्रा.शा. मुड़पार(चु.) पामगढ़ के पुत्र श्री गौरीशंकर साहू को अनुकंपा नियुक्ति की गई है किसी को आपत्ति हो तो में 16 जून 2023 तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। उक्त तिथि के बाद दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जावेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button