मध्यप्रदेशराजनीति

शिवपुरी मध्य प्रदेश गोपालपुर रोड़ से पुलिस ने एक शख्स पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का प्रकरण किया दर्ज, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

खबर शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील से है जहां बैराड़ थाने में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन


आपको बता दें कि दिनांक 15/01/2023 को गोपालपुर रोड से बैराड़ पुलिस ने एक किसान को शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने का प्रकरण दर्ज कर न्यायलय में पेश किया था जिसके बाद आज मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे भारतीय किसान संघ ने पुलिस थाना बैराड़ पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध शराब के नशे में वाहन चलाने का पुलिस द्वारा झूठा प्रकरण दर्ज करने के सम्बन्ध में प्रदर्शन कर थाना प्रभारी नवीन यादव को ज्ञापन सौंपा है जिसके बाद थाना प्रभारी बैराड़ नवीन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रकारण में अजब सिंह शराब पीकर वाहन चला रहा था जिसकी ब्रेथ इनलाइजर से जांच की गई थी जिसके बाद ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था और सभी लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि सरकार ने कई नियम लागू किए हैं और निवेदन करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाए और आरटीओ की गाइडलाइन का पालन करें वहीं दूसरी ओर फरियादी किसान द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मैंने शराब नहीं पी थी जब मशीन द्वारा मेरी चेकिंग की गई थी तो उसमें मात्र तीन प्रतिशत अल्कोहल बताया गया था फिर भी मेरे ऊपर प्रकरण दर्ज कर लिया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button