छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई और पलटी मारते हुए सड़क से दूर गिर गई।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़  के  इस घटना में सहायक जिला आबकारी अधिकारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में हुआ है। कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में विष्णु साहू (31) जिला आबकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 3 महीने पहले ही कोटा में उनकी पोस्टिंग हुई थी। वह अपनी पत्नी भूमिका साहू (30) के साथ शनिवार दोपहर को रायपुर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान आबकारी अफसर खुद कार ड्राइव कर रहे थे। टोल प्लाजा के पहले हादसा बताया जा रहा है कि अभी उनकी गाड़ी भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले तालागांव पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बुरी तरह घायल दोनों पति-पत्नी को सरगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अधिकारी को मृत घोषित कर दिया है।

जबकि उनकी पत्नी का उपचार जारी है। अस्पताल में हुई मौत, पत्नी रायपुर रेफर हिर्री टीआई हरविंदर सिंह ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, आबकारी अधिकारी की मौत हो गई। उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। बहन रायपुर में हैं डिप्टी कलेक्टर पुलिस अफसरों ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी विष्णु साहू की बहन निधि साहू रायपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। हादसे की खबर मिलते ही वह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जांजगीर-चांपा जिले के सामान्य परिवार से हैं भाई-बहन विष्णु साहू मूलत: जांजगीर-चांपा के जैजैपुर रहने वाले थे। निधि साहू और विष्णु साहू शुरुआत से ही पढ़ाई में होनहार थे। यही वजह है कि आर्थिक तंगी के बाद भी उन्होंने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की थी। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर है। उनकी साल भर पहले ही भूमिका साहू के साथ शादी हुई थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button