बिहार

कटिहार बिहार प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बिहार के शिक्षा मंत्री से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मिलकर निजी विद्यालय की समस्याओं को रखा ।

रिपोर्टर मसूद रिज़वी कटिहार बिहार

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बिहार के निजी विद्यालयों की समस्याओं प्रस्वकृति और आरटीई की बकाया राशि के भुगतान के लिए बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के सामने रखी। शिक्षा मंत्री ने गंभीरता पूर्वक समस्याओं को सुनते हुए अपने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया की जल्द से जल्द निजी विद्यालयों की समस्याओं को दूर किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी पत्र के माध्यम से निर्देशित करने का आश्वासन दिया। मालूम हो की बिहार में लगभग 25000 निजी विद्यालय है जिसमें 20 से 25 लाख छात्र अध्ययनरत हैं। इसमें गरीब एवं निशक्त बच्चे भी अध्ययन करते हैं, जिसके लिए सरकार से मान्यता अर्थात प्रस्वकृति लेना अनिवार्य है। सरकार के स्तर से इसंबंधन पोर्टल बनाया गया है जिस पर निजी विद्यालयों को आवेदन करना है और जिला शिक्षा पदाधिकारी के जांचोपरांत उसे प्रस्वकृति प्रदान की जाती है। प्रस्वकृति के उपरांत ही निजी विद्यालय के गरीब एवं निशक्त बच्चों को आरटीई का लाभ मिल पाएगा। निजी विद्यालय सरकार के सभी निर्देशों का पालन करती है। सरकार के स्तर से सत्र 2019-20 से ही आरटीई की राशि लंबित है, राशि नहीं मिलने के कारण कई विद्यालय बंद के कगार पर पहुंच गया है। और राशि के अभाव में विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इन समस्याओं का बुरा प्रभाव अध्ययनरत छात्र-छात्राओं पर भी पड़ रहा है। इसलिए सरकार से मांग है जल्द से जल्द राशि विद्यालय के खाते में भेजा जाए। इस दौरान मधेपुरा के जिला अध्यक्ष श्री किशोर कुमार भी साथ रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button