ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

Rajasthan News श्रीनगर में बीजेपी का व्यापारी सम्मेलन! खाली कुर्सियां करती रही व्यापारियों का इंतजार! गढ़वाल लोकसभा 13 विधानसभाओं से बुलाये गए थे व्यापारी. 

रिपोर्टर  जितेंद्र सिंह नेगी देहरादून उत्तराखंड

आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां सियासी गुणा भाग में जुट गई है। समाज के सभी वर्गों तक पहुच बनाने के लिए राजनीतिक दल तैयारीयो में जुटे हुए है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने गढ़वाल लोक सभा सीट से सम्बद्ध रखने वाली 13 विधानसभाओ का व्यापारी संवाद सम्मेलन श्रीनगर में रखा गया। जिसमे अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आई। आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, व केबीनेट मंत्री सौरव बहुगुणा खुद मौजूद थे। लेकिन कार्यक्रम में व्यापारियों की सीमित सँख्या ही थी। जबकि कार्यक्रम की तैयारियां पहले से ही कि जा रही थी। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल को व्यापारियों के बीच रखना था लेकिन संवाद कार्यक्रम में व्यापारीयो की सीमित सँख्या कुछ ओर ही स्थिति बया कर रही थी। आयेाजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आज ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है रेलवे लाइन बन जाने के बाद इसका लाभ व्यापारीयो को भी होगा कच्चा माल सस्ते दामो में पहाड़ी राज्य तक पहुच सकेगा। उन्होंने कहा कि आज देश से लेकर प्रदेश के हर व्यक्ति तक आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ हर व्यक्ति तक पहुच रहा है। प्रदेश में हर साल डॉक्टरो की खेप निकल कर जनता की सेवा के लिए ततपर है प्रदेश में नए मेडिकल कॉलजो की योजना तैयार की जा रही है मोदी सरकार के दिशा निर्देश के कारण आज देश का हर असपताल हाईटेक हो रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button