उत्तरप्रदेशराजनीति

उरई जिला जालौन उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच के सदस्य एवं पदाधिकारी द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर हुलकी माता मंदिर पर खिचड़ी का वितरण हुआ।

रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच के तत्वधान में इकाई _उरई में आज दिनाँक 15 जनवरी दिन रविवार को हुल्की माता मन्दिर पर मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मति प्रज्ञा दुबे विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री मति अमृता सक्सेना, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती सपना तिवारी जी उपस्थित रही।
कार्यकर्म का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्री मती श्रद्धा सेंगर , जिला प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती गीता दिक्षित, जिला संरक्षण श्रीमती माला श्रीवास्तव , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम गौर जी, के मुख्य सयोजन से खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच परिवार के सभी सम्माननीय पुरुष वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संदीप दुबे जी, जिला अध्यक्ष प्रभात तिवारी जी, दीपक दीक्षित जी ज्ञानेंद्र जी,लक्ष्मण सेंगर जी, के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
अमृता सक्सेना
राष्ट्रीय महिला मंत्री
राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button