IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी का टूंडला सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश

फिरोजाबाद  आज फिरोजाबाद के सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन एवं विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा दिल्ली से चलकर शिकोहाबाद पार्टी कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहीं केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी का टूंडला सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीनाक्षी लेखी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे सफलतम नो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संगठन द्वारा समूचे देश में केन्द्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताआ जा रहा है।आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता पुरी तरह से तैयार हैँ। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रत्येक लोकसभा में आयोजित हो रहे व्यापारी सम्मेलनों जैसे अनेकों कार्यक्रम के जरिये जनता से रूबरू हो रहे हैँ स्वगत करने वालों में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष चौ,भंवर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला,क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक,जिला मंत्री संजय परमार,जितेंद्र प्रताप सिंह,लोकेश जादौन,रामनरेश कटारा,तरुण शर्मा, दीपक ठेनुआ,पवन चौधरी,शिव शंकर शर्मा,राजेंद्र सिंह प्रधान,शरद पोनियां,किशोर कुमार,मनोज शर्मा,नरेन्द्र सिंह आदि लोग रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button