IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News सांडी नगर पालिका की स्थिति खस्ताहाल, डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   डीएम ने कलेक्टर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की | उचित दर विक्रेताओं की ओर से की जाने वाली अनियमितता पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की | सांडी नगर पालिका की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की | अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए | कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कर – करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की अध्यक्षता की | सभी तहसीलदारों से कहा कि पैमाइश के सभी मामलों को टोडरमल ऐप पर फीड कराएं | आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें | कहा कि जनपद के टॉप 5 में आना ही पर्याप्त नहीं है शीर्ष पर आने का प्रयास करना है | कहा कि सभी अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में ही निवास करें | वसूली की प्रगति समीक्षा में कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर कार्य करें | उन्होंने सांडी नगर पालिका की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की | अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए | अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला, सवायजपुर अभिषेक कुमार सिंह मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button