IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मुर्गी पालन कर देव कुमारी की जिंदगी बदली।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

9 जून 23 जांजगीर चांपा शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरूबा घुरुवा और बाड़ी योजना के तहत गो ठानों में आजीविका गतिविधियों से जोड़कर महिलाएं स्वालंबन की दिशा में अग्रसर हुई है आज यह महिलाएं घरेलू कामकाज के साथ उत्साह और लगन के साथ आजीविका मूलक कार्यों को भी कर रही है जांजगीर-चांपा जिले की बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ में परियोजना अधिकारी श्री विकास सिंह के द्वारा सक्षम योजना के तहत सामान्य महिला श्रीमती देव कुमारी साहू ग्राम खोकसा को सक्षम योजना अंतर्गत ₹80000 की राशि ऋण दिलाया गया इन पैसों से मुर्गी पालन कर ग्राम खोकसा में काम को शुरू किया उन्होंने फायदे वाली बात के बारे में देव कुमारी साहू को जानकारी देकर काम शुरू करवाया गया था। सेक्टर सरखों अंतर्गत ग्राम पंचायत खोकसा निवासी श्रीमती देवी कुमारी साहू मुर्गी पालन कर बेहतर ढंग से जीवन यापन कर रही है

श्रीमती साहू के पति मजदूरी का कार्य करते हैं कमाई का स्रोत अच्छी नहीं होने के कारण परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था श्रीमती साहू ने बताया कि मैं सक्षम योजना के तहत उन्हें ₹80000 की राशि की ऋण प्राप्त हुई जिसमें मुर्गी पालन हेतु 500 चीजों का क्रय कर काम को शुरुआत की वर्तमान में मुर्गी का वजन 1 किलोग्राम से अधिक हो गया है जिसे विक्रीकर घर का खर्चा वहन किया जा रहा है एवं परिवार की खर्चे चलाने में बहुत बड़ा सहारा मिल रहा है सक्षम योजना के द्वारा प्राप्त ऋण सब परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक हो गई है एवं मानसिक परेशानी भी समाप्त होने लगी है मुझे आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम योजना का बहुत बड़ा योगदान है उन्हें ₹1508 का किस्त के लिए मुर्गी बिक्री करने से इतनी राशि मिल जा रही है कि किस्त प्रारंभ होने से आसानी से जमा किया जा सकता है उस घर का खर्चा भी आसानी से चलाया जा रहा है केवल मुर्गी पालन से ही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button