छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News फंदे पर लटकते मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस, ये बात आई सामने

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

रायपुर में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी थाना अंतर्गत छोटा अशोकनगर में मृतका वंदना त्रिपाठी अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसका पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट जॉब करता था। वह सुबह काम के लिए निकल गया था। जिसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शादी के दबाव बनाना युवती को पड़ा महंगा : पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, चार दिन पहले जंगल में मिली थी लाश शादी के दबाव बनाना एक युवती को बहुत महंगा पड़ा। एकतरफा प्यार में युवती आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसने युवती की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पूरा मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। जहां जंगल में 4 दिन पहले लापता युवती का शव मिला था। जानकारी के अनुसार सरस्वती गोंड़ (20 वर्ष) की लाश 4 दिन पहले खून से लथपथ हालत में ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल के पड़ी मिली थी। युवती अपने मामा के गांव तेतर टोली आई थी। 2 जून को वह घर से तैयार होकर निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। सोमवार को उसकी लाश जंगल में मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर अमरपुर गांव के घुझरियापाठ निवासी प्रदीप यादव (20वर्ष) को गिरफ्तार कर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी प्रदीप ने बताया कि 2 जून को युवती ने ही उसे जंगल में मिलने के लिए बुलाया था। वो उससे एकतरफा प्रेम करती थी और कई बार समझाने के बाद भी शादी के लिए अड़ी हुई थी। इस वजह से कर दी हत्या आरोपी ने बताया कि 2 जून की सुबह युवती ने उसे फोन कर कहा कि भुलसीकला हाईस्कूल में पढ़ाई करने के बाद तुम मुझे भूल गए हो। मैं गांव में अपने मामा के घर आई हूं और तुमसे मिलना चाहती हूं। फिर शाम करीब 7 बजे दोनों की आमादारा गढ़वा टोली क्षेत्र के जंगल में मुलाकात हुई। यहां बातचीत के दौरान युवती ने युवक से कहा कि तुम्हें पसंद करती हूं और शादी करना चाहती हूं। मैं तुम्हारे घर में रहने आई हूं। इस पर प्रदीप ने शादी करने से इंकार कर दिया। लेकिन युवती पीछे से आकर दोबारा शादी के लिए जिद करने लगी। आरोपी ने बताया कि वो युवती से प्यार नहीं करता था, लेकिन युवती बार-बार शादी के लिए परेशान कर रही थी, जिससे वो आवेश में आ गया और बड़े पत्थर से सिर पर वार कर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद उसके चेहरे को भी पत्थर से कुचल दिया। युवती की लाश 4 जून को जंगल से मिली थी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button