ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News भारत सरकार के डाक विभाग की अच्छी और अनूठी योजना

 घर बैठे पीएम किसान निधि की किश्त पहुंचाने के लिए

            रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

करीरी शाखा डाकघर, अमरसर में श्री मोहन सिंह मीणा  अधीक्षक डाकघर जयपुर देहात मंडल की अध्यक्षता में आईपीपीबी प्रीमियम PM किसान सम्मान निधि के खाते खोलने के लिए कैंप लगाया गया  इस अवसर पर श्रीमान मोहन सिंह मीणा जी अधीक्षक डाकघर द्वारा आमजन को 15.06.23 को प्रस्तावित पीएम किसान निधि की आगामी किश्त प्राप्त करने के संदर्भ में सभी ग्रामजनो को डाक विभाग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया l सभी ग्रामीण अपने निकटवर्ती डाकघर में खाता खुलवा सकते है और घर बैठे आगामी किश्त का भुगतान प्राप्त कर सकते हैं, यह सुविधा सभी शाखा डाकपालो को उपलब्ध कराए गए मोबाइल और हैंड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से उनके घर पर बैठे बैठे ही प्रदान की जा सकती है
इस अवसर पर श्री सुनील मीणा निरिक्षक डाकघर चोमू उपमंडल, श्री कालू राम जाट डाक अधिदर्शक, अन्य विभागीय कर्मचारी और लाभार्थियों के रूप में अपार जनसमूह उपस्थित रहा l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button