बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Bihar News कांग्रेस केवल पार्टी नहीं यह एक विचारधारा है। असंतुष्ट लोग जिलें में ओछी राजनीति बंद करें वर्ना अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो सकती है। अशोक कुमार प्रियदर्शी।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदैव देश के प्रति समर्पित और जनता के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित रही है। आज पुरा देश केन्द्र सरकार के झूठे वायदे, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और नफरत की आग में झुलस रही है। ऐसे में हमारे राष्ट्र नायक आदरणीय राहुल गांधी जी मुहब्बत का पैगाम लेकर पुरे देश में नफरत छोड़ो हाथ जोड़ो का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहें हैं। आज जब कांग्रेस फिर से लोगों में एक आश बनती जा रही है की अगर भारत की रक्षा करनी है तो फिर से कांग्रेस को केंद्र के मुख्यधारा में लाना होगा। पार्टी की ओर से प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर ब्यान देते नव मनोनीत जिला प्रवक्ता अशोक कुमार “प्रियदर्शी” ने कहा विभिन्न जगहों पर चंद स्वार्थी लोग अपने निजी स्वार्थ के वजहों से कांग्रेस को बदनाम करने में जुटे रहते हैं। हालांकि, ऐसे मौकापरस्तों के खिलाफ पार्टी सदैव सख्त रवैया अपनाया है क्योंकि कांग्रेस केवल पार्टी नहीं बल्कि यह एक विचारधारा है जो हमेशा देश की उन्नति के लिए अग्रसर रहती है। आज देश के अंदर तमाम बुनियादी सुविधाएं और ढ़ांचा कांग्रेस की देन है । जहानाबाद जिला कांग्रेस के नाम पर कल्ह कुछ लोगों ने निजी होटल में बैठकर जिस प्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष आदरणीय गोपाल शर्मा जी के संदर्भ में उनकी निजी जीवन पर खुलेआम टीका टिप्पणी किया है यह गैर कांग्रेसी मानसिकता का परिचय है। आज जिस प्रकार झूठे केस में हमारे राष्ट्रीय नेताओं को फंसाया जा रहा है जिसका कोई वास्तविक तथ्य भी नहीं है उसी तरह गोपाल शर्मा जी पर अगर कोई अपराधिक मामला साबित हुई रहती तो वे आज सलाखों के पीछे रहते। गोपाल शर्मा जी एक जुझारू और कर्तव्यनिष्ठ नेता हैं ये जहां भी रहें हमेशा गरीब गुरबे दलितों और अकलियतों के सेवक के रूप में जाने जाते रहें हैं। इनके राजनीतिक उपलब्धियों से द्वेष करने वाले विरोधियों ने इन्हें हमेशा फंसाने का षड्यंत्र रचता रहा हैं जबकि ये सदैव आम जनता के जीवन-मरण, शादी- विवाह और सुख-दुख में सबसे आगे बढ़कर हाथ मजबूत करने का काम करते रहते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिस प्रकार बैठक कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और न्यायलय के फैसलों पर सवालिया ब्यान दिया है यह गैर-कांग्रेसी मानसिकता का परिचय दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष के उस बैठक कई साथियों को ग़लत जानकारी दे कर बुलाया और भरमाने का काम किया है इससे जिलें में पार्टी संगठन को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। जो बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी या राष्ट्रीय स्तर पर नेताओं से मिलकर रखने की नियम है उसे ताक पर रखते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों का कार्य किया है। ऐसे में हम अपने प्रदेश नेतृत्व और जिला प्रभारी से प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से यह मांग करते हैं की ऐसे लोगों पर अविलंब अनुशासनहीनता की कार्रवाई कि जाये ताकि पार्टी की छवि धूमिल ना हो। कांग्रेस के नाम पर अनर्गल ब्यान बाजी करने वालों के खिलाफ खेद व्यक्त करने वालों में कामरान हुसैन, उपेन्द्र कुशवाहा, रामविनय शर्मा, राकेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा उर्फ राजू, मनोज शर्मा, अम्बिका यादव, बिरेन्द्र शर्मा, विमलेश कुमार, जय कुमार सिंह, कमलेश कुशवाहा, गायत्री देवी, महेश पासवान, विजय रंजन, रेणु देवी, बौआ जी, मो आमीन अंसारी, जगजीवन राम, अभिषेक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, शैलेश कुमार, धर्मेन्द्र दास एवं हरिहर ठाकुर शामिल हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button