Chhattisgarh News आधा वेतन और बोनस खा गए ठेकेदार, मजदूर पहुंचे श्रम विभाग

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
जांजगीर जिला के मड़वा पावर प्लांट में बरसों से काम कर रहे ठेका मजदूरों के साथ लगातार छला जा रहा है| प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी इनके साथ हो रहा अन्याय रुकने का नाम नहीं ले रही है| पावर प्लांट के ठेकेदार और उनके मुंशी बरसों से मजदूरों को हर महीना केवल आधा वेतन ही दे रहे है| जबकि प्रतिवर्ष मिलने वाला बोनस को भी डकार दे रहे हैं| कई बार शिकायत के बाद भी इन्हे न्याय नही मिल रहा है| ठेका श्रमिक बड़ी संख्या में श्रम विभाग के अफसर से मुलाकात कर अपनी समस्या फिर से बताई | जिस पर जल्द से जल्द समस्या के निराकरण करने का आश्वासन दिया| आपको बता दें की प्लांट लगने से पहले यहाँ रहने वाले ग्रामीणों के साथ बड़े-बड़े वादे किए थे| इन लोगों को ठेका श्रमिक के रूप में काम मिला लेकिन इन्हें आधा ही वेतन दिया जा रहा है| इस बात का खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मिले जानकारी से हुआ है| शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से कई बार ठेकेदारों को नोटिस दिया गया था| जिस पर उन्होंने मजदूरों से गलत तरीके से हस्ताक्षर लेकर श्रम विभाग को पेश कर दिया| उसे फिर से नोटिस भेजा जाएंगा|



Subscribe to my channel