अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शिवपुरी मध्य प्रदेश बाइक से आए 2 युवकों ने गले से सोने की चेन का उडा दिया।

रिपोर्टर नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

खबर शहर की सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाली लक्ष्मीबाई रोड से आ रही है कि लक्ष्मी बाई रोड पर आज सुबह 7 बजे एक महिला की बाइक से आए 2 युवकों ने गले से सोने की चेन का उडा दिया। महिला ने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह सफल नही हो सकी,पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरो में कैद हुआ है। इसमें स्पष्ट रूप से महिला के गले से चैन खीचते हुए लडके दिख रहे। चैन खिचने ओर भागने में मात्र 4 सेकेंड का समय लगा है। शहर के लक्ष्मीबाई रोड प्रज्ञा बाल मंदिर पर निवास करने वाली सावित्री जैन 54 उम्र पत्नी प्रकाश जैन ने अपनी सुबह किराने की दुकान खोली और उसके बहार झाडू लगाकर कचडे को बहार सडक पर जलाने लगी ओर खड़े होकर उस आग पर तापते लगी। इतने में ही बाइक पर सवार होकर 2 लड़के आए। इनमे से एक लडका बाइक पर बैठा रहा और दूसरा बाइक से उतकर आया और बोला की एक पाउच देदो। महिला के अनुसार जैसे ही सावित्री जैन मुडकर दुकान की ओर पाउच लेने गई। बाइक से उतरे लडके ने महिला के गले में से 2 तोले की सोने की चेन खींचकर भाग गया। महिला ने बाइक सवारो का चीखते हुए पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। बाइकर्स नवाब साहब रोड से हरिजन थाना होते हुए लक्ष्मी बाई रोड पर पहुंचे थे और यही रास्ता उन्होंने भागने को चूना है।कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत के पर अज्ञात 2 युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैमरो में कैद चेन खींचने वाला युवक 20 से 25 साल के बीच लग रहा है उसने काले कलर का अपर पहना है इस चेन स्नेचिंग में व्हाइट कलर की अपाचे से यह वारदात की हैं महिला ने इसका नंबर 9705 बताया है अनुमान लगाया जा रहा है कि यह युवक स्मैक का नशा करने वाले हो सकते है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button