छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News नो एंट्री में चल रहे दो हाईवा वाहनों पर की गई यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही

रिपोर्टर अखिल भास्कर मुंगेली छत्तीसगढ़

  शहर में हुए दुर्घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात पुलिस को दिये हैं कार्यवाही के सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री मणीशकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी श्रीमति सत्यकला रामटेके व यातायात स्टॉप के द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था बनाने निरंतर कार्य किया जा रहा है

पूर्व में प्रतिबंधित समय पर हाईवा वाहन (रेत परिवहन करने वाले) को शहर में समय पर प्रवेश करने शहर के सीमा श्यामतराई नाका, मुजगहन मोड, अर्जुनी मोड, दानीटोला नहरनाका चौक पर यातायात अधिकारी / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर प्रवेश कराया जा रहा है। साथ ही हाईवा वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने प्रशासन द्वारा दिये गये समय के अंदर शहर में प्रवेश करने व निकलने बताया गया है. इसके बावजूद भी आज   कुछ वाहन चालाकों द्वारा जारी आदेशों का उल्लघन करने पर को पेट्रोलिंग के दौरान सिहावा चौक के पास प्रतिबंधित समय में रेत निकासी करते पाये जाने पर हाईवा क्रमांक सीजी 17 आर ए 7786 एंव सीजी 08 जेड 6672 के वाहनो पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 4000/- रूपये परिसमन शुल्क वसूल किया गया साथ ही वाहन चालको का लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग भेजा जायेगा हाईवा वाहन चालको को भविष्य में जारी आदेशो का उल्लघन नहीं करने समझाईश दी गई है

उल्लघंन करते पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जावेगी। यातायात पुलिस सभी हाईवा वाहन संचालको से अपील करती है की प्रशासन द्वारा जारी आदेशो का पालन कर यातायात पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button