ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशसहायता
Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने का अभियान
सरपंच एवं सचिव रोजगार सहायक ने बांटे स्वीकृति पत्र शेष महिलाएं जल्दी कराएं डीबीटी

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत हितग्राही महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किये जा रहें हैं। 10 जून को महिलाओं के बैंक खातों में 1 हजार रुपए की राशि आएगी। इसके बाद आगे की राशि हर महीने की 10 तारीख को ही आएगी। बुधवार को ग्राम पंचायत महाराजगंज सचिव रामपाल यादव सहायक सचिव सुकलाल कुशवाहा एवं एवं ग्राम के वरिष्ठ कलु उपाध्याय दिविया कुशवाहा द्वारा लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। सरपंच श्री जयहिंद यादव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिन लाड़ली बहनों ने अभी तक डीबीटी नही कराया है वह बैंक जाकर तत्काल करवाएं। यह महिलाओं की जिंदगी बदलने का अभियान है।



Subscribe to my channel