Jharkhand News महिला थाना के एएसआई सत्येंद्र पासवान को एसीबी ने 4हजार रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार धनबाद टुडे विशेष प्रतिनिधि धनबाद।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
धनबाद महिला थाना के एएसआई सत्येंद्र पासवान को एसीबी ने 4हजार रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार धनबाद टुडे विशेष प्रतिनिधि धनबाद। धनबाद एसीबी की टीम ने महिला थाना के एएसआई सतेन्द्र पासवान को 4 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा। सतेन्द्र पासवान पर एक व्यक्ति से डायरी माइनेज और गिरफ्तारी नहीं करने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप है। दरअसल बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मधु गोंडा निवासी सुधीर साव से डायरी माइनेज करने और गिरफ्तारी नहीं करने को लेकर महिला थाना के एएसआई सतेन्द्र पासवान ने चार हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। आवेदक के शिकायत पर धनबाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र पासवान को 4 हजार नगद घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिले बरवड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर के रहने वाले सुधीर साव का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने महिला थाने में न्याय के लिए4माह पूर्व आवेदन दी थी। सुधीर को महिला थाने के एएसआई सतेंद्र पासवान की ओर से बार बार फोन कर परेशान किया जा रहा था


Subscribe to my channel