IC News and Media House Private Limited


अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News   अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले व्यक्ति के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस की बडी कार्यवाही।

  51 पौव्वा देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार । भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर।

रिपोर्टर  गौरीशंकर पिपरे दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गिता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षण वीणा यादव के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वाले पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। मुखबीरो से सूचना मिला की एक व्यक्ति ओटेबंद तिराह के पास पान ठेला के पिछे अत्यधिक मात्रा मे शराब रखकर अवैध रूप से विक्रय कर रहा है। मौके पर दाबिश देकर गवाहो के समक्ष एक व्यक्ति को 51 पौव्वा देशी मदिरा शराब अवैध रूप से विक्रय करते हुए पकडा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम गोवर्धन लाल चन्द्राकर पिता शत्रुहन चन्द्राकर उम्र 39 साल निवासी ग्राम ओटेबंद थाना गुण्डरदेही का होना बताये जिसने अधिक मात्रा मे शराब रखकर विक्रय करने के संबंध मेे कोई कागजात नही होना बताने पर आरोपी गोवर्धन लाल चन्द्राकर पिता शत्रुहन चन्द्राकर उम्र 39 साल निवासी ग्राम ओटेबंद थाना गुण्डरदेही के कब्जे से 51 पौव्वा देशी प्लेन शराब जुमला 9.180 बल्क लीटर किमती 4080 रूपये, एवं बिक्री रकम 300 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 233/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर  गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सउनि अरविंद साहू, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. पुकेश साहू का योगदान रहा। नाम आरोपी – गोवर्धन लाल चन्द्राकर पिता शत्रुहन चन्द्राकर उम्र 39 साल निवासी ग्राम ओटेबंद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)
जप्ती:- 51 पौव्वा देशी प्लेन शराब जुमला 9.180 बल्क लीटर किमती 4080 रूपये, एवं बिक्री रकम 300 रूपये

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button