राजनीतिराजस्थान

सीकर राजस्थान विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख तिवाड़ी का स्वागत किया

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवाड़ी का नीमकाथाना पहुंचने पर कई संगठनों ने स्वागत किया। भूदोली रोड पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने तिवाड़ी का सम्मान किया। उनके साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेश शर्मा का सम्मान किया। तिवाड़ी व शर्मा नीमकाथाना में डीएसपी गिरधारीलाल शर्मा के एएसपी बनने पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने आए थे। इस मौके पर तिवाड़ी ने जयपुर में होने वाली विप्र महापंचायत में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। उन्होंने महापंचायत के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस मौके पर पवन शर्मा, नरेश शर्मा, सुनील शर्मा, दौलत शर्मा, किशोर सेवदा, सांवरमल शर्मा, अशोक कश्मीरी, अनिल शर्मा, एडवोकेट रमेश शर्मा, पवन शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, पीके शर्मा, मनोज गोड, धमेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, उतम शर्मा, नवरंग शर्मा व रामजीलाल आदि थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button