Uttarakhand News पछवा दून क्षेत्र सहसपुर अंतर्गत थमने का नाम नहीं ले रहा है अवैध खनन खनन माफिया दे रहे हैं

रिपोर्टर जोगिंदर सिंह देहरादून उत्तराखंड
पुलिस एवं खनन विभाग को खुली चेतावनी जैसे कि आपको बताते चलें कि उत्तराखंड सरकार ने पछवा दून में अवैध खनन पर पूर्ण तरीके से रोक लगाई हुई है वहीं दूसरी तरफ जस्सोवाला सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत नदी के बीचो-बीच नियम विरुद्धन नदी में बड़े-बड़े गड्ढे करके खनन सामग्री चुगान कर अवैध खनन किया जा रहा है सूत्रों की मानें तो संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है क्योंकि खनन माफियाओं ने अपनी दबंगई के चलते नदी में भाड़े के गुंडे बिठाए हुए हैं का डर इतना बना हुआ है कि काले अवैध खनन साम्राज्य का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से संबंधित विभाग या पत्रकार जाता है तो उसकी धुलाई/मारपीट कर दी जाती है आपको बता दें कि जस्सोवाला नदी अवैध खनन के साथ-साथ अपराधिक घटना घटित स्थान भी बनता जा रहा है
और अवैध खनन के काले कारोबार का पर्दाफाश करने वाले निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध जबरन झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है जिस करके काले अवैध खनन के कार्य पर रोकथाम नहीं लगाई जा रही है और खनन माफिया रोजाना सरकार को अपनी दबंगई के चलते लाखों रुपए का राजस्व हानि कर का चूना लगा रहे हैं संबंध बताए जा रहे हैं सूत्रों की माने तो तहसील प्रशासन भी कार्रवाई करने में असमर्थ दिखाई दे रहा है बड़ा सवाल यह उत्पन्न होता है कि जस्सोवाला सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत ऐसे दबंग प्रवृत्ति के खनन माफिया कौन है जो प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं और दूसरी तरफ उत्तराखंड सरकार की छवि पर बट्टा लगाने का कार्य किया जा रहा है अब देखना यह होगा कि जस्सोवाला सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन पर रोक कब तक लगाई जा जाती है




Subscribe to my channel