Jharkhand News बार एसोसिएशन का चुनाव कल, प्रत्याशियों का प्रचार वार तेज

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
धनबाद : बार एसोसिएशन चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। आठ जून को एसोसिएशन के 16 पदों के लिए मैदान में उतरे 89 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला 2089 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नौ जून को मतगणना होगी। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। प्रचार वार लगातार तेज हो रहा है। इधर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव कमेटी भी लगातार काम कर रही है। मंगलवार को चुनाव कमेटी के सदस्य एचसी मल्लिक, देवीशरण सिन्हा व अरुण तिवारी ने बैठक कर चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। अधिवक्ता एचसी मल्लिक ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष हो, इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चुनाव कमेटी के सदस्यों ने धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा से मुलाकात की एवं उन्हें चुनाव संबंधित जानकारियां दी। चुनाव कमेटी ने जिला जज से अनुरोध किया है कि सात जून, आठ जून और नौ जून को मतदान व मतगणना कार्यों के कारण अधिवक्ता इन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसलिए इन ती


Subscribe to my channel