छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम मरौदा के जंगल मे मिला अज्ञात पुरूष का शव,”

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जांच में जुटी कोतवाली पुलिस, फारेंसिक टीम ने किया घटना स्थल और शव का निरीक्षण, एफएसएल एक्सपर्ट ने कहा हुई है स्वाभाविक मृत्यु अज्ञात पुरुष के शव के वारिसानों की तलाश में जुटी पुलिस विवरण:- मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मरौदा के जंगल मे गौठान के पास लगभग 10-12 दिन पुराना एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 45-50 साल का शव मिलने की सूचना पर जिले के आला अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया। जिसके बाद उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेंद्र नायक के द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा व अन्य स्टाफ के साथ मौका पर पहुंच कर जायजा लिया गया साथ ही एफएसएल रायपुर की टीम के साथ घटना स्थल व शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एफएसएल एक्सपर्ट द्वारा अज्ञात पुरूष का उम्र करीबन 45-50 साल होना एवं स्वाभाविक मृत्यु होना बताये हैं। कोतवाली पुलिस के द्वारा अज्ञात शव एवं उनके वारिसानों की तलाश जारी है। मृतक के हुलिया के संबंध में फोटो दिखा कर आसपास क्षेत्र में पता तलाश किया जा रहा है। साथ ही साथ थाना प्रभारी ने आम लोंगो से अज्ञात शव या उनके वारिसानों के संबंध जानकारी होने पर सिटी कोतवाली गरियाबंद को सूचित करने का अपील की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button