IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल।

विशाल मशाल जुलूस निकालकर जताया कड़ा विरोध। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया सहित अनेकों कांग्रेसजन हुए शामिल।

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

 जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों तथा अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा के तत्वाधान में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया जो भगवान गंज स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण के साथ शुरू हुआ और विभिन्न मार्गों से होकर सदर केन्ट स्थित शास्त्री चौक पहुंचा जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यर्पण के साथ मशाल जुलूस का समापन हुआ।

मशाल जुलूस में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना चौबे,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। मशाल जुलूस का संचालन कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया एवं आभार नरयावली युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला ने माना। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button