Jharkhand News उपायुक्त ने जनता ददरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित गति से मामलों का निष्पादन करने का निर्देश

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार मे उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता भी मौजूद थे। उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। तालाब के गहरीकरण हेतु ग्राम नवडीहा से आये जन प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्वनिर्मित हरैया आहर मिट्टी एवं अन्य प्राकृतिक कारणों से भर गया है जिसके कारण तालाब का अस्तित्व खतरे में हैं। उन्होंने उक्त तालाब का गहरीकरण जनहित में करने की अर्जी की है जिससे कि क्षेत्र की जनता के समक्ष जल संकट का समाधान हो सके। उग्रवादी हिंसा पीड़ित आश्रितों को नौकरी हेतु ग्राम भौराज से आये निवासी ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु उग्रवादी हिंसा के दौरान हो गई थी। उन्होंने आवेदन देते हुए गुहार किया है कि उनके मृत पिता के स्थान पर उन्हें नौकरी पर नियुक्त करने की कृपा की जाए। अन्य समस्याओं में मुख्य रूप से आवास संबंधित, भूमि संबंधित, आंगनबाड़ी संबंधित मामले शामिल थे। ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनकर निराकरण किया जाता है।


Subscribe to my channel