छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News सक्ती जिले में किराना थोक व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। सोमवार की देर शाम किराना व्यापारी पैसा वसूल कर वापस घर लौट रहा था,

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 तभी बीच रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका और लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।  जानकारी के मुताबिक, सक्ती के वार्ड नं- 14 निवासी भारत अठवानी किराना थोक व्यापारी हैं। सोमवार को वे दुकान के उधार का पैसा वसूलने के लिए निकले थे। पैसा वसूल कर वे अपनी बाइक से जैजैपुर, मालखरौदा होते हुए वापस अपने घर की ओर आ रहे थे। उनके साथ दुकान के बगल में रहने वाला एक युवक भी था। वापस आते समय दर्राभांठा पुल के पास 3 बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद किराना व्यापारी ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। किराना व्यापारी की शिकायत पर पुलिस तत्काल एक्शन में आई। पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी के लिए अलर्ट जारी किया। पुलिस रात भर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही, हालांकि अभी तक आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। पीड़ित व्यापारी ने 22-23 लाख रुपए के लूट का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि वसूली के बाद पूरे रुपए गिने नहीं गए थे, लेकिन फिर भी उनके पास 20 लाख से ज्यादा नगद था। पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। सक्ती थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button