झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News बीडीओ ने चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

 चतरा  सिमरिया प्रखण्ड मुख्यालय से राज्य स्तरीय चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जागरूकता रथ को रवाना प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। बीडीओ ने बताया कि जागरूकता रथ क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेगी। यह अभियान उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) अंतर्गत 5 जून से 12 जून तक चलने वाले चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं पंचायती राज विभाग के सयुंक्त प्रयास से 12 जून 2023 तक माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय अभियान चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो का आयोजन किया गया है। अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता सम्बंधित चुनौतियों यथा उचित स्वच्छता, स्वस्थ व्यवहार, अनुकूल शौचालय, सुरक्षित वातावरण आदि के बारे में जन जागरूकता हेतु माहवारी स्वच्छता जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरुक करेगी। मौके पर दर्जनों प्रखण्ड के कर्मी एवं अन्य लोग शामिल थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button