IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ब्लाक पतारा मे क्षेत्र पंचायत की बैठक निरस्त हुआ हंगामा

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर  उत्तरप्रदेश

 कानपुर  घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा क़स्बा स्थित ब्लाक सभागार कक्ष में आज मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया यहां पर 11 बजे ब्लाक स्थित सभागार कक्ष में में बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि के रूप में प्रबल प्रताप सिंह पहुंचे विधान परिषद सदस्य के प्रति निधि के रूप में ओम बाबू गुप्ता क्षेत्रीय सांसद प्रतिनिधि के रूप में बिजय बहादुर सिंह पहुंचे यहां पर अधिकारियों के अनुपस्थित में रजिस्टर में हस्ताक्षर कराएं जा रहें थे जिसकी शिकायत कानपुर नगर जिला धिकारी विशाख जी से विधायक प्रतिनिधि ने की जिस पर बीडीओ ने अपने सामने सभी के हस्ताक्षर कराने को कहा था कुछ देर बाद रजिस्टर में कुछ लोग हस्ताक्षर कर रहे थे

जिसका बिरोध बिठूर विधायक प्रतिनिधि प्रबल प्रताप सिंह ने किया तों प्रमुख पति अजय सिंह समेत वहां पर मौजूद प्रधान पतियों ने हंगामा शुरू कर दिया दोनों के बीच जमकर तीखी बहस हुई जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा कर शांत कराया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई दो घंटे देरी से पहुंची बीडीओ कोरम पूरा न होने पर बैठक निरस्त कर दी बीडीओ जोशना त्रिपाठी ने बताया कि वह डिप्टी सीएम की बैठक में मौजूद थी बैठक के बाद वह पतारा ब्लाक सभागार कक्ष पहुंची यहां पर हस्ताक्षर देखा तो 16 सदस्यों के हस्ताक्षर थे जब एक एक कर बुलाया तों 11 सदस्य मौजूद मिलें प्रमुख समेत 05 सदस्य मौजूद थे ब्लाक प्रमुख कोमल सिंह ने सभी को बुलाने को कहा तों करीब आधा घंटे तक कोई नहीं आया तो बीडीओ ने बैठक निरस्त कर दी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button