ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में सड़कों के रिपेरिंग कार्यो की मिली स्वीकृति

क्षेत्र की 11 सड़को का 1 करोड़ 95 लाख की लागत से होगा रिपेरिंग कार्य

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विधायक रामलाल शर्मा के अनुशंषा पर विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपयों की लागत से मरम्मत कार्यों की स्वीकृति जारी किया है। जिनमे घिनोई से क़ानरपुरा तक 18 लाख, आलीसर से दम्बा का बास तक 20 लाख, कालाडेरा से धाना का बास तक 18 लाख, कालाडेरा से कॉलेज मोड तक 18 लाख, कालाडेरा-गोविन्दगढ़ से हस्तेडा तक 36 लाख, मंडा भिड़ा से हस्तेडा तक 24 लाख, संपर्क सड़क कानपुरा 8 लाख, संपर्क सड़क समरपुरा 8 लाख, डेहरा से शिव मंदिर होते हुए मानपुरा माचेडी तक 10 लाख, सामोद से डेहरा तक 10 लाख, महारकलां से जाटावाली तक 25 लाख रुपयों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में 11 सड़को के मरम्मत कार्य के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपयों की स्वीकृति जारी की गई है, उक्त सड़कों के मरम्मत कार्य से आमजन को राहत मिलेगी और जल्द ही कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button