धर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News गंगा जमना स्कूल में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाए जाने के मामले में हिंदू संगठनों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। आज जिला शिक्षा अधिकारी के मुंह पर हिंदू संगठन के लोगों ने कालिख पोतकर जय श्रीराम के नारे लगाए।

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

दमोह   नगर के गंगा जमुना स्कूल में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाए जाने की मामले में लगातार हिंदू संगठन के लोग उग्र बने हुए हैं। वहीं आज स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बयान आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला भाजपा एवं हिंदूवादी नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा के मुंह पर स्याही पोत दी तथा कपड़ों पर भी स्याही फेंक दी। दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 3 दिन पूर्व भी डीओई के चेहरे पर कालिख पोतने के लिए उनके दफ्तर गए हुए थे, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण वह दफ्तर में प्रवेश नहीं कर पाए तथा बैरंग लौट आए थे।

इसके बाद लगातार गंगा जमुना स्कूल मामले में एक के बाद एक खुलासे हुए हैं। शुक्रवार को राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम दमोह पहुंची थी तथा उन्होंने कई बड़ी खामियां पकड़ी थी। हालांकि दमोह में अपनी जांच के संबंध में आयोग ने किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया था। लेकिन बाद में यह ज्ञात हुआ कि स्कूल में न केवल बच्चियों को हिजाब पहना जाता था बल्कि उनसे नमाज भी अदा करवाई जाती थी। इसके अलावा 3 शिक्षकों का धर्मांतरण भी स्कूल प्रबंधन द्वारा कराया गया था। जिसमें से एक शिक्षिका को स्कूल का प्रिंसिपल भी बना दिया गया था। इस मामले में अभी और भी खुलासे हो सकते हैं। आज जब विभिन्न संगठन के लोग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे तब वह अपने कार्यालय से निकल ही रहे थे। तभी उन्होंने उनकी गाड़ी रोककर डीईओ एस के मिश्रा के मुंह पर स्याही पोत दी और कपड़ों पर स्याही फेंक कर जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इस मामले में एसके मिश्रा ने किसी तरह की बयानबाजी करने से मना कर दिया। केवल इतना कहा जिन लोगों ने स्याही फेंकी है मैं उन्हें नहीं जानता।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button