पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News राष्ट्रीय गौ रक्षा महासंघ की हुई शुरुआत

रिपोर्टर शिव कुमार अमृतसर पंजाब

डॉक्टर रोहन मेहरा अपने साथियों के साथ पिछले कई सालों से गौ सेवा करते आ रहे हैं। उन्होने 2012 से ले कर अभी तक 7500 से ज्यादा ज़ख्मी गायों को प्राथमिक चिकित्सा दी और बहुत सी गायों को गौशाला पहुंचाया है।और हमेशा गायों पर हो रही क्रूरता के लिए आवाज उठाई है। अमृत्सर में उन्होंने 2019 में बेसहारा गाय के लिए गौशाला के लिए जगह मांगते हुए। अमृतसर में एक गौशाला कारपोरेशन की मदद से खुलवाई है। और 2022 में भी कॉर्पोरेशन की मदद से सेंट्रल हलके में एक गौशाला खुलवाने के लिए जगह का अलाट्रमेंट किया गया था। जिसमें की 500 गाय रखी जा सके पर कहीं ना कहीं आज भी गाय माता सैकड़ों की तादात में सड़कों पर घूम रही हैं और कचरा खा रही हैं इसी को देखते हुए आज राष्ट्रीय गौ रक्षा महासंघ बनाया गया है जिसमें कि पूरे देश के हर राज्य में संगठन के सेवादार होंगे। जो इनका उपचार और इनको सही जगह पर रखने का उचित प्रबंध करेंगे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रोहन मेहरा ने बताया कि वह शुरुवात में अगले 5 सालों में अमृतसर सड़कों पर एक भी गाय माता नहीं रहने देंगे। और गाय माता को कूड़ा करकट नहीं खाने देंगे। क्योंकि कूड़ा करकट खाने से बहुत सारी गाय माता की जान चली जाती है।

और ये हम गौ माता प्रेमियों के लिय शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि उनके संघ के सदस्य हर रोज रात को 9:00 बजे के बाद गाय माता के लिए सड़को पर घूम रही बेसहारा गाय की सेवा करेंगे और जहां भी कोई भी गाय कूड़ा करकट खा रही होगी। वहां से गंदगी को साफ करेंगे और गायों को हरा चारा डालेंगे ताकि जो गाय माता कम बीमार हो। रोहन मेहरा ने कहा कि जहां भी कोई जख्मी यां बीमार या कूड़ा करकट खाते हुए गाय माता दिखाई दे तो हमसे संपर्क करें अगर कोई भी पशु प्रेमी गाय प्रेमी हमसे जुड़ना चाहता है । इस कॉन्फ्रेंस में उपाध्यक्ष अजय सिंगारी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हनी मेहरा, राष्ट्रीय प्रबंधक सुमन नैयर, राष्ट्रीय प्रचारक महिला मोर्चा पूनम, खुशबू चेतन राष्ट्रीय प्रचारक महिला मोर्चा,अर्शदीप आईटी सेल, डॉ राजीव सचिव,ललित मोहन गुलाटी कानूनी सलाहकार,शीतल गई ,नीरज बदन ,दानिश कपूर,जय भारत से संत संदीप नवाब शाह जी,आर एस एस से राजकुमार जी, डॉ जे पी गिल, तरसेम बाबा जी, संदीप शर्मा,मोहन चूक हरप्रीत बाबा जी, बलदेव पराशर, रुपेश धवन, शिवाय मेहरा शिवाय, वंशिका सिंगारी आदि मौजूद थे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button