IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रान्त भूरिया आज 5 जून सोमवार को सागर आयेंगे।

डॉ.भूरिया युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक लेकर मशाल जुलूस में होंगे शामिल।

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

सागर  मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रान्त भूरिया आज 5 जून को सागर जिलें के दौरे पर आ रहे हैं। डॉ.भूरिया दमोह जिलें की संगठनात्मक बैठक लेने के बाद सोमवार 5 जून को सागर आयेंगे। वे यहां शाम 05 बजे तिलक गंज स्थित एम.एस मैरिज गार्डन में पत्रकार वार्ता उपरान्त युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक लेंगे तथा युवा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बैठक उपरान्त शाम 6.30 बजे युवा कांग्रेस नरयावली के तत्वाधान में भगवान गंज तिराहे से निकाले जा रहें मशाल जुलूस में शामिल होंगे। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण,समस्त विधान सभा अध्यक्ष शहर,ब्लॉक व नगर युवा कांग्रेस अध्यक्षों सहित समस्त युवा कांग्रेसजन एवं कांग्रेसजनों से जिला युवा कांग्रेस की बैठक व मशाल जुलूस में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button