छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News कांकेर में बच्चियों के साथ निर्ममतापूर्वक मारपीट की घटना को बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान

आयोग के सदस्य को मौके पर जाकर प्रतिवेदन देने के आदेश

रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़ 

कांकेर 05 जून 2023ः-छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने कांकेर के दत्तक ग्रहण एजेंसी में बच्चियों के साथ निर्ममतापूर्वक मारपीट का समाचार व वीडियो जानकारी में आते ही प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिये हैं। आयोग के सदस्य श्री अगस्टीन बर्नाड को कांकेर में घटना स्थल पर जाकर विस्तृत जाँच कर तुरंत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं, जो आज ही मौके पर जाकर जाँच करेंगे तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने बच्चों की रहवासी संस्थाओं में ऐसी घटनाओं पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही व निर्ममता तथा बच्चों के अधिकारों के घोर हनन की स्थिति पर आयोग बेहद सख्त कदम उठायेगा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button