राज्यहरियाणा

Haryana News बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना जरूरी: सिकंदर गहली

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गांव गहली में जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया पौधारोपण
नारनौल। गांव गहली में जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली के नेतृत्व में सती माता मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सती माता के मंदिर के पास जोहड़ी पर नीम, पीपल व बरगद की त्रिवेणी लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिकंदर गहली पिछले कई सालों से प्रण लेकर इस दिवस को पौधारोपण करके मनाते आ रहे हैं। उन्होंने पहले भी इस स्थान पर बहुत से पौधे लगा रखे हैं, जिनकी वह स्वयं समय-समय पर देखभाल करते रहते हैं। उनकी देखभाल की वजह से ही अब तक उन द्वारा लगाए गए सभी पौधे हरे-भरे हैं और सूख नहीं पाए हैं। इस अवसर पर सिकंदर गहली ने कहा कि भविष्य में बढ़ते प्रदूषण व पर्यावरण असंतुलन के दुष्परिणामों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण का संरक्षण व पौधारोपण आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण, औद्योगीकरण व शहरीकरण के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का परम कर्तव्य है। प्रकृति हमारी धरोहर है और हम सबकी जिम्मेदारी भी बनती है कि इसे हरा-भरा एवं सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए वन संपदा को बचाए रखना नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर जाट महासभा के प्रधान विजयपाल ने कहा कि सिकंदर के पर्यावरण एवं समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सराहना की और कहा कि पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करना अच्छी पहल है तथा इसका सभी युवाओं को अनुकरण करते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करना चाहिए। सिकंदर ने गांव के बड़े जोहड़ के सौंदर्यकरण का अच्छा कार्य किया है। इसके अतिरिक्त गहली को पड़ोस के सभी गांव को पक्की सड़क से जोडऩे का भी विशेष कार्य करवाया है, जिसकी सभी ग्रामवासी सराहना करते हैं। पर्यावरण को बचाने का सबसे सरल उपाय पौधारोपण है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षक प्रवक्ता धर्मसिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति सचेत होने का समय आ गया है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत सामने आई थी और पेड़-पौधों से हमें बिना शुल्क चुकाए जीवनदायिनी प्राकृतिक ऑक्सीजन मिलती है। हमें वनों के महत्व को देखते हुए पौधारोपण बल देना होगा। प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगानी होगी व जनभागीदारी द्वारा लोगों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जागृत करनी होगी।
इस मौके पर मालाराम थानेदार, रामफल फौजी, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप, डा. कर्णसिंह, विक्रम पंच, उमेद सिंह, दिलबाग सिंह, धर्मबीर, शमशेर, अजय, यशवीर, युवराज, हरीश एवं हर्ष बडेसरा आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन: सती माता मंदिर प्रांगण में पौधारोपण करते जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button