IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : स्वतंत्रता दिवस-2026 के दृष्टिगत थाना फरेंदा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस-2026 के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा थानाध्यक्ष फरेंदा के साथ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबा एवं अन्य संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को रोककर आवश्यक पूछताछ एवं जांच की गई तथा सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती गईं।महराजगंज पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button