Uttar Pradesh News : प्रतापगढ़ जिले केमंगरौरा ब्लॉक से निकली तिरंगा यात्रा
तिरंगा_यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कोहड़ौर राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

अमनदीप रिपोर्टर प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
कोहड़ौर। प्रतापगढ़ जिले की नगर पंचायत कोहड़ौर में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंगरौरा ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए मदाफरपुर मोड़ पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक #प्रमुख_राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने किया, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष #शीतला_प्रसाद ने संयोजन किया।हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखा। वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। उमस भरी गर्मी व तेज धूप के बाद भी यात्रा में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग, भाजपा कार्यकर्ता, नगर पंचायत की पूरी टीम बड़े ही उत्साह के साथ शामिल रही।

यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी, प्रिन्सिपल धवल द्विवेदी, देवेंद्र पाठक, विपिन कुमार उर्फ सोनू जायसवाल, विद्यासागर शुक्ला,अरुण प्रताप सिंह उर्फ विशाल सिंह, पूनम इंसान, अशोक सिंह, विकास सिंह, जरनैल यादव, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, राय साहब सिंह, महेंद्र पांडेय, मुन्नू खान, अल्लन भाई, अजीत यादव, अनन्त प्रकाश यादव, अजय सेठ, मंटू सिंह, अजय सिंह, उमेश मिश्रा, सिद्धांत तिवारी, समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
समापन के दौरान ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन और चेयरमैन शीतला प्रसाद ने यात्रा में शामिल लोगों का आभार जताया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।


Subscribe to my channel