Punjab News शिव सेना समाजवादी पार्टी पंजाब सरकार को अपना पूरा सहयोग देती रहेगी – सोनू ढिल्लो
दफ्तर के उद्धधाटन के मौके पर दिलवाया यह विश्वास

रिपोर्टर सोहन लाल सिंधु जालंधर पंजाब
होशियारपुर, ( )होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जी द्वारा आज आम आदमी पार्टी के नये दफ्तर का उद्धधाटन रिबन काट कर किया गया। सबसे पहले हवन पूजा की गई तथा उसके बाद दफ्तर में आये हुए लोगों के साथ उन्होने बातचीत की। बड़ी संख्या में उपस्थित हुए लोगों में विशेष तौर पर पहुंचे सोनू ढिल्लों , जिला प्रधान शिवसेना समाजवादी पार्टी का हौंसला बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा ही सोनू ढिल्लों की पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। इस अवसर पर सोनू ढिल्लों ने ब्रहम शंकर जिम्पा जी से आर्शीवाद लिया तथा विश्वास दिलाया कि हमारी पार्टी हमेंशां ही पूरी ईमानदारी के साथ सरकार को अपना सहयोग देती रहेगी । इस अवसर पर नीलम वालिया, आरव वालिया, इन्द्रजीत सिंह हीरा मीडिया सलाहकार, स्मू लीडरशिप आम आदमी पार्टी सोनिया ढिल्लो, कमलजीत कम्मा, सतवंत सिंह,बिट्टू शर्मा,अमरजोत सैनी,लखविंद्र लक्खा तनूली, अज्जु पहलवान, दीपू अतोवाल, हैप्पी मेहटीवाला, पास्टर जॉनसन जिला सचिव शिव सेना समाजवादी पार्टी आदि भी शामिल हुए।
Subscribe to my channel