IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चारपाई पर मिला खेत में किसान का शव हत्या का आरोप

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   सब्जी की फसल की रखवाली कर रहे किसान का रविवार की सुबह 7:00 बजे खेत में चारपाई पर सब पड़ा मिला | जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया | परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं | एफ आई आर दर्ज करने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है | अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गा नगर निवासी भगवती प्रसाद ने बताया कि उसका पुत्र दिनेश सब्जी की खेती करता था | इस समय खेत में सब्जी की फसल तैयार थी | वह रात में खेत पर रखवाली करता था | शनिवार की रात 9:00 बजे रोजाना की तरह भोजन करके रखवाली करने खेत पर गया था | रविवार की सुबह 7:00 बजे सब्जी के खेत में चारपाई पर शव पड़ा मिला | परिवार में पत्नी नीलम देवी, तीन पुत्र और एक पुत्री का रो रो कर बुरा हाल है | दिनेश की गर्दन पर खरोच के निशान थे | पास में गमछा पड़ा था | भाई सुशील का आरोप है कि 2 लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी है | यह लोग पुरानी रंजिश मानते हैं | इस्पेक्टर आनंद नारायण त्रिपाठी का का कहना है किस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है | पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी | इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button