ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन संगठन के संस्थापक डॉक्टर वसीम रजा व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीपी आर्य के निर्देश पर भीलवाड़ा जिले की तहसील बिजोलिया में प्रदेश महासचिव राजेंद्र पवार द्वारा नियुक्तियां जारी की थी

रिपोर्टर सलमान खान बिजोलिया कलां राजस्थान

राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन संगठन के संस्थापक डॉक्टर वसीम रजा व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीपी आर्य के निर्देश पर भीलवाड़ा जिले की तहसील बिजोलिया में प्रदेश महासचिव राजेंद्र पवार द्वारा नियुक्तियां जारी की थी जिसके तहत आज बिजौलिया अध्यक्ष राहत खान पिता अब्दुल रउफ द्वारा सभी पदाधिकारियों की बैठक ली गई व सभी को संगठन में स्वागत किया गया जिसमें सत्तार फौजदार पिता यासीन खान फौजदार वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलमान खान पिता समद खान उपाध्यक्ष को जारी नियुक्ति पत्र दिए गए फूल मालाओं से स्वागत किया व संगठन के नियमों पर चलने का आह्वान किया गया साथ ही साथ अध्यक्ष राहत खान द्वारा बैठक में चर्चा करते हुए बताया कि संगठन के बैनर तले हमें कई कार्य करने हैं व कार्य को पूर्ण ईमानदारी के साथ संगठन के बैनर तले नियमानुसार करने हैं जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा कर हर घर के बच्चों को स्कूल से जोड़ना है ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके व साथ ही गो शाला में गऊ के लिए चारे की व्यवस्था करना गर्मी को देखते हुए प्याऊ लगा कर पीने के पानी से आमजन को राहत देना साथ ही साथ बाल विवाह रोकथाम दहेज प्रथा पर चर्चा की व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना व महिलाओं को मान सम्मान पर जोर दिया सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन में ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया इस बैठक में बिजोलिया कार्यकारिणी के किशन गोपाल योगी संगठन महासचिव राजेश चंद्र उपाध्यक्ष सुनीता योगी उपाध्यक्ष पदाधिकारी मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button