ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News खारोल  खारवाल  समाज ने सामुदायिक भवन निर्माण करवाने को लेकर पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर किशन लाल गुर्जर टोंक राजस्थान

 मालपुरा, खारोल समाज ने पार्षद प्रतिनिधि श्याम खारोल के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन, इस दौरान बड़ी संख्या में खारोल समाज के लोग रहे मौजूद। ज्ञापन में बताया कि आपके द्वारा नगरपालिका मालपुरा में दिनांक 21.4.2023 बोर्ड मिटिंग में खारोल (खारवाल) समाज मालपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन मालपुरा के कुछ पार्षदों द्वारा अध्यक्ष एवं अधिषाशी अधिकारी को लिये गये प्रस्ताव को निरस्त करने की माँग की गई है। आप से निवेदन है पार्षदों की शिकायत को अनदेखा करते हुए खारोल समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण करवाने की कृपा करें। प्रतिनिधि श्याम खारोल ने बताया कि सामुदायिक भवन निर्माण से समाज के विकास को गति मिलेगी खारोल समाज आपका आभारी रहेगा। समाज आपके साथ है, हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा।

गुर्जर समाज के युवाओं ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

गुर्जर समाज के युवाओं ने नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी को ज्ञापन सौंपकर मालपुरा शहर के वार्ड 17 व 34 में सामुदायिक भवन निर्माण करने सहित गुर्जर समाज की शमशान भूमि मे टीन शेड लगाने की मांग की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी ने कहा सभी समाजों के विकास में सहयोग करना उनका ध्येय है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button