छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Chhattisgarh News मेडिकल माफिया भी कर रहे कांग्रेस पार्टी मे टिकट की दावेदारी. 

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

पामगढ़ छत्तीसगढ़ मे विधानसभा चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आ रही है क्षेत्रीय नेता अपने अपने क्षेत्र मे सघन दौरा शुरू कर चुके हैँ। नेताओं मे टिकट दावेदारी को लेकर राजनितिक होड़ मची हुई है, और जमकर गुटबाजी भी देखने को मिल रही है,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के वरिष्ठ और युवा नेताओं की लाइन लगी हुई है। इसी बिच कांग्रेस पार्टी मे बरसाती मेंढक की भांती मेडिकल माफिया राजेश भारद्वाज भी अपने आपको बतौर प्रत्याशी प्रचार प्रसार, बैनर वाल पेंटिंग करवा रहा है जबकि राजेश भारद्वाज चाय मे मक्खी की तरह चंद दिनों पहले ही क्षेत्र में नजर आया है। मजे की बात ये है कि राजनीति मे आने के पूर्व वह भैसों में मामूली सी मेडिकल स्टोर चलाया करता था और बैन लगे कोरेक्स सिरप का अवैध व्यापार करते क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा था और इस केस मे उसे लताड़ते हुए जेल दाखिल कराया गया था, जो कि समाज को खोखला करने वाला और हजारों लोगों की जान से खेलने का सौदागर साबित हुआ था, किसी ऐसे समाज को खोखला करने वाले गंद्दे चूसक को पार्टी टिकट देकर कांग्रेस पार्टी अपना नाम धूमिल करना चाहेगी, और अपनी गंदी राजनीति का परिचय देते नजर आएगी या किसी निष्ठावान जनप्रतिनिधि को पार्टी टिकट देकर क्षेत्र के जनता के साथ न्याय करेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button