मध्यप्रदेशराजनीति

पन्ना मध्य प्रदेश बुंदेलखंड में भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच का मध्य प्रदेश की राजनीति में बढ़ेगा प्रभाव: पन्ना जिले में जनांदोलन कर किया आगाज, किसानों एवं युवाओं के सम्मान के लिए कर रही संघर्ष

✍️ रिपोर्टर कमलाकांत जोशी महाराज पन्ना मध्य प्रदेश

बुंदेलखंड में महिला जन नेतृत्व अपने कदमों पर चल कर ओजस्वी और दृढ़ता के कार्य कर रहा है l पन्ना जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच ने छात्र राजनीति से ही भाजपा में कार्य किया है l वह अपने परिजनों के पद चिन्ह पर चलकर समाज सेवा कर रही हैं l छात्र जीवन से राजनैतिक सफर में जन नेतृत्व से जुड़कर एवं महिलाओं, किसानों व युवाओं की हक के लिए संघर्ष करने वाली श्रीमती रूप नगायच पद और प्रतिष्ठा से दूर रहकर बुंदेलखंड में संघर्षों की गाथा लिखती रही हैं, बुंदेलखंड में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए संघर्ष किया है l उनके परिजन भी किसानों और गरीबों के हित में संघर्ष रहे है, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में उन्हें निर्णायक भूमिका में खड़ा करके महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है l पन्ना जिले की पवई विधायक क्षेत्र में उन्होंने संघर्ष का आगाज किया है l भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पन्ना जिले की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच समर्पित कार्यशैली से जहां गांव गांव में संगठन को मजबूत किया है तो वहीं अपने नेतृत्व में कई चुनाव में जीत का परचम भी लहराया है l पन्ना जिले में महिलाओं, किसानों और युवाओं की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन से संघर्ष लेकर कर सत्य और झूठ की लड़ाई को पर्दाफाश किया है l जनांदोलन करके श्रीमती रूप नगायच क्षेत्र में जनता जनार्दन की आवाज उठा रही हैं l भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देकर श्रीमती रूप नगायच जनहित के लिए कार्य करेंगी l भाजपा की दिग्गज नेत्री श्रीमती रूप नगायच ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और किसानों की सेवा में ना कभी कदम थमे और ना कभी रुकेंगे l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button