IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News  छतरपुर नगर पालिका बनेगी नगर निगम : सीएम ! पूर्व नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह ने सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को बांधी राखी ! 

 कलेक्टर संदीप जीआर और एसपी अमित सांघी के निर्देशन में चुस्त दुरुस्त रही कार्यक्रम में व्यवस्था !!

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

 छतरपुर   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर गौरव दिवस के दौरान छतरपुर नगर पालिका को नगर निगम बनाने की बात कहीं, वहीं सीएम ने कहा कि मेडिकल कालेज के बन्द पड़े कार्य को भी नया टेंडर करा कर फिर से काम शुरू करा दिया गया, सीएम महिला शसक्तीकरण पर भी मंच से जमकर बोले, इस दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत सहित बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे,

 पूर्व नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को बांधी राखी !!

छतरपुर गौरव दिवस के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूर्व भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया, वही मंच पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को राखी बांध कर आशीर्वाद लिया,

  कलेक्टर संदीप जीआर और एसपी अमित सांघी के निर्देशन में चुस्त दुरुस्त रही कार्यक्रम में व्यवस्था !!

कलेक्टर संदीप जीआर और एसपी अमित सांघी के निर्देशन में छतरपुर गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल पर चुस्त दुरुस्त रही व्यवस्थाएं, शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, कार्यक्रम स्थल पर स्वयं कलेक्टर और एसपी ने संभाली कमान,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button