Madhya Pradesh News पौण्डी लिंगा में पुलिस महानिरीक्षक ने किया यातायात चौकी का लोकार्पण

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला विकास खण्ड मंडला अन्तर्गत ग्राम पंचायत पौण्डी लिंगा में गुरुवार को पुलिस हाईवे चेक पोस्ट पौडी लिंगा यातायात चौकी का लोकार्पण किया गया। चौकी का संजय सिंह पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन के मार्गदर्शन एवं मुकेश श्रीवास्तव पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज के विशेष अतिथ्यि में पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा फीता काटकर चेक पोस्ट शुभारंभ किया गया।
साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक के द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान पौड़ी लिंगा चौकी प्रभारी कामेश धुमकेती हुए पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को यातायात चौकी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel