ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा

Haryana News सिहमा का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद महंत बालक नाथ योगी के पास उप तहसील का दर्जा मिलने का आभार प्रकट किया

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  2 जून  सिहमा को उप तहसील का दर्जा दिए जाने पर सिहमा का एक प्रतिनिधिमंडल ने अलवर के सांसद व अस्थल बोहर के मठाधीश महंत बालक नाथ योगी से मिलकर उनके द्वारा किए गए प्रयासों का आभार जताया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने सांसद से मिलने के बाद बताया कि महंत बालक नाथ योगी ने उप तहसील बनाने के लिए सबसे पहले पहल की थी उन्होंने मुख्यमंत्री से सबसे पहले इस बारे में चर्चा कर भरोसा भी दिलाया था। जिसके फलस्वरूप सिहमा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांव की उप तहसील की मांग को मंजूर किया था। उन्होंने कहा कि बाबा खेता नाथ की जन्म स्थली को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उप तहसील की मंजूरी देने पर सिहमा खंड क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों को अब नारनौल नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि आपको नारनौल विधानसभा का सबसे बड़ा गांव सिहमा है। इस अवसर पर प्रमोद यादव,बीकेएन स्कूल के चेयरमैन विजय सिंह यादव, पूर्व सरपंच सुबे सिंह, अशोक शर्मा, ईश्वर सिंह पंच, एडवोकेट प्रवीण उपस्थित थे।  सिहमा 1 सिहमा को मुख्यमंत्री द्वारा उप तहसील का दर्जा देने पर सांसद बालक नाथ योगी का आभार प्रकट करते हुए सिहमा प्रतिनिधिमंडल।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button