छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News पुलिस अधीक्षक महोदय ने ली लंबित चिट फंड मामले के संबंध में समीक्षा मिटिंग,मिटिंग में लंबित चिट फंड के मामलों में जल्द कार्यवाही करने के दिए सख्त निर्देश 

रिपोर्टर अखिल भास्कर मुंगेली छत्तीसगढ़

चिटफंड के पेंडिंग मामलों में आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर राज्यों में भेजने के दिये निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा पुलिस कार्यालय धमतरी में चिट फंड के मामले में मिटिंग लेकर समीक्षा किए,जिसमें जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी कोतवाली शामिल हुए। चिट फंड के लंबित मामलों के साथ-साथ चिटफंड कंपनी से संबंधित शिकायतों एवं आईटी एक्ट प्रकरणों की अपने स्तर पर समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुलिस टीम बनाकर चिट फंड के डायरेक्टर एवं अन्य आरोपियों के पतासाजी दीगर प्रांत भेजने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की समीक्षा उपरांत लंबित मामले का निराकरण करने कहा गया है। उक्त चिट फंड के समीक्षा मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू,उप पुलिस अधीक्षक श्री के.के.वाजपेयी,नेहा राव पवार, श्री भावेश साव, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. प्रणाली वैद्य सहित चिट फंड निराकरण कि टीम उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button