Madhya Pradesh News पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना में शत प्रतिशत पात्र किसानों को लाभ दिलायें
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज बल्देवगढ़ अनुभाग में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान, एसडीएम बल्देवगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, ओआईसी भूअभिलेख डिप्टी कलेक्टर श्री सुशील कुमार तोमर, तहसीलदार खरगापुर डॉ. एके गुप्ता, श्री जन्मेजय मिश्रा, एसएलआर श्री एमएल जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बल्देवगढ़ अनुभाग की दोनों तहसीलों के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई और समस्त पटवारियों की बैठक में योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने आगामी पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना में पात्र किसान भाइयों को शत प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि अगले 5 दिन में किसानों के आधार से बैंक खातों को लिंक करना, ईकेवाईसी, एलआर लिंकिंग, एनपीसीआई सीडिंग तथा सीएम किसान का सत्यापन कार्य पूर्ण करना है। श्री द्विवेदी ने निर्देशित किया कि जनसेवा अभियान अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के समस्त लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाये। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण, भू-अधिकार आवासीय पट्टा की प्रगति तथा स्वामित्व योजना की प्रगति की पटवारी हल्कावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने लापरवाही करने वाले तथा समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित करने हेतु आदेशित किया।

Subscribe to my channel