अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News  शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौच एवं मारपीट करने वाले 02 आरोपियों को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

आरोपियों के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 69/23 धारा 294,506,327,34 भादवि पंजीबद्ध। आरोपी रंजीत राठौश्र एवं सनत कश्यप दोनों निवासी सारागांव को  भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में  रात्रि में प्रार्थी का लड़का एवं उसका दोस्त पान ठेला के पास खड़े थे तभी सारागांव निवासी रंजीत राठौर एवं उसके दोस्त राजा कश्यप आये और शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग किये। प्रार्थी द्वारा पैसा देने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 69/23 धारा 294,506,327,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया।  प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी रंजीत राठौर उम्र 32 वर्ष एवं सनत उर्फ राजा कश्यप उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी सारागांव को  न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि सुरेश ध्रुव, प्र.आर. राजेश कोसले, आर. सुनील रमन, रामकुमार खैरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button