उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Uttar Pradesh News G20 जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

 रिपोर्टर रामतिलक विश्वकर्मा अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश

अम्बेडकर नगर 2 जून जन शिक्षण संस्थान अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में G20 जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत मुंडेहरा में रंगोली प्रतियोगिता एंव कौशल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्य क्रम में मुंडेहरा के प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र उपस्थित रहे। सर्व प्रथम मुंडेहरा केन्द्र के प्रशिक्षणार्थयों ने रंगोली के माध्यम से G20 जन भागीदारी में अपना योगदान दिया। उसके पश्चात अन्य प्रशिक्षणार्थयों ने कौशल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी अपना प्रतिभाग किया। प्रशिक्षणार्थयों के कौशल को देखकर संस्थान के निदेशक अरूण कुमार शाही ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि G20 दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के वित्त मंत्रालय से बना है जिसमें औद्योगिक और विकास शील दोनों राष्ट्र शामिल है। G20 के तहत जनभागीदारी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। उक्त अवसर पर केंद्र की अनुदेशिका शशिकला विश्वकर्मा, पिन्टू कुमार तथा संस्थान के चेतन सक्सेना , शम्भू लाल मौर्या, राकेश कुमार शर्मा, शैलेश कुमार विश्वकर्मा, नीरज दूबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button